Showing posts with label mahalaxmi motor driving school. Show all posts
Showing posts with label mahalaxmi motor driving school. Show all posts
Saturday, February 23, 2019
Thursday, February 7, 2019
सड़क सुरक्षा
मानव जीवन कितना अनमोल होता है लेकिन जिस प्रकार से सड़क में वाहनों की संख्या लगातार बढती जा रही है उसी प्रकार से सड़क पर अनेक दुर्घटना भी आम हो गये है जिसे रोड एक्सीडेंट, सड़क दुर्घटना, गम्भीर रूप से घायल हो जाना या मृत्यु बहुत ही आसान हो गया है लेकिन अगर सभी लोग थोड़ा सा भी समझदारी दिखाए तो बड़े से बड़े दुर्घटना को टाला जा सकता है और ऐसा तभी सम्भव हो जब सभी लोग इस होने वाले दुर्घटना के परिणाम से वाकिफ हो और खुद से सभी लोग समझदार हो
और ऐसा भी नही है की सड़क दुर्घटना को रोका नही जा सकता है सड़क दुर्घटना का एक बहुत बड़ा कारण जल्दबाजी है और सड़क दुर्घटना को होने से पहले ही रोका जा सकता है इसके लिए सभी को यातायात नियमो से जागरूक होना जरुरी है और दुसरो को भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमो के प्रति भी जागरूक करना आवश्यक है तो चलिए आज हम सभी ऐसे सड़क सुरक्षा (Road Safety) और यातायात नियमो (Traffic Rule) पर लोगो को जागरूक करने के लिए कुछ ऐसे यातायात सड़क सुरक्षा के हिंदी स्लोगन नारे आप सभी के साथ शेयर कर रहे है आप लोग भी इसे दुसरो के साथ शेयर जरुर करे
1: सड़को पर नियमो को भूल करे खुद का नुकसान
जो छीन ले आपकी खुशिया और मुस्कान

2: यदि सड़को पर सुरक्षित जीवन पाना है
तो यातायात नियमो का खुलकर निभाना है
3:जो लोग करे सड़क के सुरक्षा नियमो का सम्मान
फिर न होगी दुर्घटना और न ही होने कभी परेशान
4: वाहन धीमा चलाये, जीवन को सुरक्षित बनाये
5:लापरवाही से कभी वाहन न चलाये
सड़क सुरक्षा से अपने और अपने परिवार का जीवन बचाए
6: यदि रखते है सड़क सुरक्षा का ज्ञान
यही ज्ञान दिलाएगा आपको जीवन दान
7: जब तक नही होंगा यातायात नियमो में सख्ती
तबतक नही मिल सकता इन दुर्घटना से मुक्ति
8: जो रखते है वाहन रफ्तार का ध्यान, उनके जीवन की नही रूकती है कभी रफ़्तार
9: वाहन कभी भी तेज न चलाये
अपनी मंजिल को जीवन का आखिरी मंजिल न बनाये
10: जो सड़क में लापरवाही अपनाता है
वही तो अपना जीवन जोखिम बनाता है
Subscribe to:
Posts (Atom)

